Allnews89

PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in

PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in

PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in

PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in

PM Awas Gramin List (PMAY-G) केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण आवास योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेघर और गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है।

इस योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार, जो कच्चे मकानों में रहते हैं या जिनके पास रहने के लिए कोई पक्का घर नहीं है । उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इन मकानों में रहने की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ताकि ग्रामीण परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

PM-आवास योजना क्या है?

भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण आवास योजना है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), जो 2015 में शुरू हुई थी। देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सस्ता और स्थायी पक्के मकान देना इस योजना का लक्ष्य है। दो भागों में यह योजना लागू की जाती है – PMAY-G (ग्रामीण क्षेत्रों) और PMAY-U (शहरी क्षेत्रों के लिए)

PMAY-G (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण):
इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ऐसे परिवारों को सहायता दी जाती है, जो बेघर हैं या कच्चे (अस्थायी) मकानों में रह रहे हैं।

PMAY-U (प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी):
इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले EWS, LIG और MIG वर्ग के लोगों को घर खरीदने या बनाने के लिए ब्याज सब्सिडी और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

PMAY Gramin List 2025-26

PM Awas Gramin List (PMAY-G) अगर आप अपने राज्य की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए अपने राज्य के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। वहां आपको अपना जिला, ब्लॉक और गांव चुनना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपके गांव की आवास योजना सूची स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

💡 PM Awash Yojna Gramin की आधिकारिक वेबसाइट अब pmayg.nic.in से बदलकर अब https://pmayg.dord.gov.in/ हो चुकी है। कृपया अब अपडेटेड पोर्टल पर जाएं।

ग्रामीण सूची देखने की प्रकिया

PM Awas Gramin List 2026:⇓

Step 1.

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की ऑफिसियल वेबसाइट – https://pmayg.dord.gpv.in/ पर विजिट करें।

Step 2. 

  • वेबसाइट खुलने के बाद आपके सामने प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण का होम पेज दिखाई देगा

Step 3.

  • होम पेज पर ऊपर दिए गए मेनू बार में मौजूद Awassoft विकल्प पर क्लिक करें।

Step 4.

  • अब खुलने वाले ड्रॉप-डाउन मेनू में से Report विकल्प पर क्लिक करें।
PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in

Step 5.

Step 6.

  • इसके बाद आपको यहां Social Audit Reports (H) सेक्शन मे मौजूद Beneficiary details for verification विकल्प पर क्लिक करना होगा
PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in

Step 7.

  • अब आपके स्क्रीन के सामने MIS Report का पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें। साथ ही “Scheme Benefit” वाले सेक्शन में PRADHAN MANTRI AWAAS YOJANA को सेलेक्ट करें।
PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in

Step 8.

  • अंतिम चरण मे स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरे, फिर सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।

PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in
PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in

Step 9. इसके बाद आपके गांव के लाभार्थियों की सूची मिलेगी। इस पेज पर आप देख सकते हैं कि आपके गांव में किन लोगों को घर आवंटित किया गया है और उनके मकान का वर्तमान काम कितना आगे बढ़ चुका है। अगर आप चाहें तो इस पेज को प्रिंट भी कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची क्या होती है?

PM Awas Gramin List (PMAY-G)  की सूची 2026 उन लोगों के नामों की आधिकारिक सूची है, जिन्हें गांवों में अपना पक्का घर बनाने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाती है।

ऑनलाइन https://pmayg.dord.gov.in/ वेबसाइट पर प्रत्येक व्यक्ति अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत के अनुसार नामों को आसानी से देख सकता है। ताकि सहायता सही और जरूरतमंद लोगों तक पहुँच सके। लाभार्थियों का चयन SECC 2011 के आंकड़ों और ग्राम सभा के सत्यापन के बाद किया जाता है।

IAY/PMAY-G लाभार्थी की स्थिति की जानकारी देखें

• सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की आधिकारिक वेबसाइट pmayg.dord.gov.in पर जाएँ।

• होमपेज पर ऊपर दिए गए मेन्यू में Stakeholders (स्टेकहोल्डर्स) विकल्प पर क्लिक करें।

PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in
  • ड्रॉपडाउन मेन्यू में से IAY/PMAY-G Beneficiary विकल्प चुनें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर Submit (सबमिट) पर क्लिक करें।
PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in

•  इसके बाद आप आसानी से लाभार्थी का विवरण और स्टेटस देख सकते हैं।

नोट्स: यदि आप रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं जानते हैं, तो इस लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करें:
https://awaassoft.nic.in/netiay/ पर पहुँचेंAdvanceSearch.aspx पर जाएँ

PM आवास योजना की किस्त (Installment) कैसे चेक करें

PM Awas Gramin List (PMAY-G) की लाभार्थी सूची में आपका नाम है, और अगर आप अपनी किस्त से संबंधित विवरण देखना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए आसान तरिका को फॉलो करें:

PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in
  • General Services में दिख रहे Installment Details विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको DigiLocker का उपयोग करके sign in करना होगा। DigiLocker में sign in के तीन तरीके हैं:-
    मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, PAN या ड्राइव लाइसेंस, Username या PIN से।
PM Awas Gramin List 2026 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची ऑनलाइन चेक करें @ pmayg.nic.in
  • लॉगिन करने के बाद आप PM आवास योजना की किस्त का स्टेटस देख सकते हैं।
  • यह विवरण आपको मिलेगा:

✅ किस्त कब जारी की गई

✅ कितनी रकम मिली

✅ घर का निर्माण किस स्टेज पर है?

✅ वर्तमान स्थिति क्या है?

(PMAY-G) के लिए आवेदन प्रक्रिया

PM Awas Gramin List (PMAY-G): प्रधानमंत्री आवास योजना को पहले इंदिरा आवास योजना के नाम से जाना जाता था। जिसे वर्ष 2016 में बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY – G) कर दिया गया।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपनी ग्राम पंचायत या ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के कार्यालय जाएं।
  2. वहां से PMAY-G आवेदन फॉर्म लें और उसमें मांगी गई जानकारी जैसे नाम, पता, परिवार का विवरण, आय की जानकारी, बैंक खाता नंबर और कच्चे मकान से जुड़ी जानकारी भरें।
  3. फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें जैसे—आधार कार्ड, आय स्व-घोषणा पत्र, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और राशन कार्ड।
  4. इसके बाद ग्राम सभा और SECC 2011 डेटा के आधार पर पात्रता की जांच की जाती है।
  5. फॉर्म सही तरीके से भरने के बाद उसे पंचायत सचिव या BDO कार्यालय में जमा करें और रसीद जरूर लें।
  6. आपका आवेदन ब्लॉक और जिला स्तर पर जांचा जाता है। सब कुछ सही पाए जाने पर आपका नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाता है।

PMAY-G पात्रता (Eligibility)

PM Awas Gramin List 2026:

  1. बेघर परिवार या कच्चे/जर्जर मकान में रहने वाले लोग
  2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), SC, ST, अल्पसंख्यक, विधवा और दिव्यांग व्यक्तियों को प्राथमिकता
  3. आवेदक भारतीय नागरिक हो और ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो
  4. परिवार के पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए

आवश्यक दस्तावेज

PM Awas Gramin List 2026:

  1. आधार कार्डआधार कार्ड और उसकी सत्यापित प्रति।
  2. जॉब कार्डमनरेगा में पंजीकृत आवेदक का जॉब कार्ड नंबर।
  3. बैंक खाता विवरण – लाभार्थी का सक्रिय बैंक खाता।
  4. SBM नंबर – स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े लाभ की जानकारी।
  5. शपथ पत्रयह घोषणा पत्र कि परिवार के पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY-G हेल्पलाइन

  1. यदि आपको PMAY-G (प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण) से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या आ रही है या आपको अधिक जानकारी चाहिए। तो आप नीचे दिए गए आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर और E-mail id पर संपर्क कर सकते हैं।

टोल-फ्री नंबर –

 1800-11-6446

E-mail id –

 support-pmayg[at]gov[dot]in

PFMS हेल्पलाइन (किश्तों या पेमेंट से संबंधित समस्याओं के लिए)

टोल-फ्री नंबर –

1800-11-8111

E-mail id –

helpdesk-pfms[at]gov[dot]in

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: क्या है प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G)?

उत्तर: प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (PMAY-G) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर परिवारों या कच्चे या जर्जर मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का घर देना है।
1 अप्रैल 2016 को शुरू हुई योजना को मार्च 2029 तक बढ़ाया गया है। इसके तहत दो करोड़ अतिरिक्त पक्के घर बनाने का लक्ष्य है।

प्रश्न 2: PM आवास योजना (PMAY-U) और PMAY-G में क्या अंतर है?

उत्तर: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) दो हिस्सों में लागू की जाती है–

  • PMAY-U: शहरी क्षेत्रों के लिए, जिसमें घर खरीदने/बनाने पर होम लोन में सब्सिडी दी जाती है।
  • PMAY-G: ग्रामीण क्षेत्रों के लिए, जिसमें घर निर्माण हेतु सीधे वित्तीय सहायता दी जाती है।

PMAY-G का संचालन ग्रामीण विकास मंत्रालय करता है। जबकि PMAY-U की जिम्मेदारी आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पास है।

प्रश्न 3: PM Awas Yojana में कितनी धनराशि मिलती है?

उत्तर: ग्रामीण क्षेत्रों में ₹1.20 से ₹1.30 लाख तक और शौचालय के लिए ₹12,000 अतिरिक्त दिया जाता है।

प्रश्न 4: PM Awas Yojana के लिए कौन पात्र है?

उत्तर: जो परिवार कच्चे घर में रहते हैं, बेघर या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में आते हैं वे पात्र माने जाते हैं। आवेदक का नाम SECC या संबंधित सर्वे लिस्ट में होना चाहिए।

प्रश्न 5: PM Awas Yojana लिस्ट कैसे देखें?

उत्तर: pmayg.nic.in पर जाएँ > Stakeholders मेनू में क्लिक करे > ड्राप डाउन मेनू में IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें। अब अपना Registration Number डालकर सबमिट करें। आपकी पूरी जानकारी और किस्त स्टेटस दिख जाएगा।

प्रश्न 6: PM Awas Yojana लिस्ट कैसे देखें?

उत्तर: pmayg.nic.in पर जाएँ > Stakeholders मेनू में क्लिक करे > ड्राप डाउन मेनू में IAY/PMAYG Beneficiary पर क्लिक करें। अब अपना Registration Number डालकर सबमिट करें। आपकी पूरी जानकारी और किस्त स्टेटस दिख जाएगा।

प्रश्न 6: PMAY-G में आवेदन कैसे करें?

उत्तर: उत्तर: PMAY-G आवेदन ग्राम पंचायत या CSC केंद्र के माध्यम से करे। जरूरी दस्तावेज जमा करने और सत्यापन के बाद नाम लाभार्थी सूची में शामिल किया जाता है।

Disclaimer:

यह लेख प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) से संबंधित सामान्य जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी विभिन्न सरकारी पोर्टल, समाचार स्रोतों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध विवरणों पर आधारित है।

हम यह स्पष्ट करते हैं कि यह वेबसाइट भारत सरकार या किसी सरकारी विभाग से आधिकारिक रूप से संबद्ध नहीं है। योजना से जुड़ी पात्रता, लाभ, सूची, किस्त राशि, आवेदन प्रक्रिया और नियमों में समय-समय पर सरकार द्वारा बदलाव किया जा सकता है।

किसी भी प्रकार का आवेदन करने, लाभ प्राप्त करने या अंतिम निर्णय लेने से पहले संबंधित आधिकारिक वेबसाइट (pmayg.nic.in / pmayg.dord.gov.in) पर जाकर जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय के लिए वेबसाइट या लेखक जिम्मेदार नहीं होगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें

अब आप प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन या रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं अगर आप योजना की योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वाकांक्षी आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो शहरी क्षेत्रों में रहते हैं और खुद का पक्का मकान नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2026 का लाभ लेने के लिए कोई भी योग्य व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना: शहरी के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmay-urban.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने का आह्वान किया गया है। इस वेबसाइट पर जाकर अपने आधार नंबर से आवेदन कर सकते हैं, जो सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2026 के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का तरीका

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के दो तरीके हैं। योग्य उम्मीदवार किसी भी प्रकार की आवेदन कर सकते हैं।

आप अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या सीधे pmay-urban.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

दोनों तरीकों का पूरा विवरण नीचे दी गई है।

1. आधिकारिक वेबसाइट pmay-urban.gov.in के माध्यम से

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसका पूरा प्रक्रिया नीचे दिखाया गया है।

STEP 1: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के लिए पहले आधिकारिक Website पर जाएं।

pmay-urban.gov.in

STEP 2: वेबसाइट खोलें और मेन्यू में Apply for PMAY-U 2.0 लिंक पर क्लिक करें। फिर अगले पेज पर Apply for PMAY-U 2.0 पर क्लिक करें।
या इस लिंक पर सीधे क्लिक करें।

https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PMAY_SURVEY/EligiblityCheck.aspx

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें

सामने होम पेज पर क्लिक करें ⇓नीचे इस तरह का ऑप्शन आएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें

STEP 3: लिंक पर क्लिक करने से अगली स्क्रीन खुल जाएगी। यहाँ दिए गए सभी निर्देश को ध्यान से पढ़ें और फिर Click to Proceed बटन पर क्लिक करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें
Click To Proceed 4821

STEP 4: अगले चरण में योजना से जुड़े जरूरी कागज़ात की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले सभी दस्तावेज़ अपने पास रखें और उसके बाद Proceed बटन पर क्लिक करें।

STEP 5: अब आपको अपनी योग्यता का पता लगाना होगा। इस पेज पर अपनी सालाना आय भरें और उपलब्ध विकल्प चुनकर यह सुनिश्चित करें कि आप योजना के लाभ के लिए योग्य हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें
Eligibility Check (PMAY) 4821

STEP 6: यदि आप योग्य हैं तो आधार सत्यापन (Aadhaar Verification) पृष्ठ खुलेगा। यहाँ अपना नाम और आधार नंबर दर्ज करें Click Here विकल्प पर टिक करें और Generate OTP पर क्लिक करें।

यदि आधार विवरण सही है तो आवेदन फॉर्म खोला जाएगा। इसमें अपनी सभी जानकारी भरें और फिर नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक करें। अगर आधार नंबर गलत है तो फिर से सही विवरण के साथ प्रयास करें।

ध्यान दें: आधार कार्ड के बिना आवेदन संभव नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें
PMAY-U Application form 4821

STEP 7: Submit बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन संख्या दिखाई देगी। ताकि आप अपने आवेदन की स्थिति को आगे चलकर देख सकें। इसे प्रिंट कर लें या कहीं नोट कर लें।

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन की प्रगति का पता लगा सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के आवेदन की स्थिति पता करें

2. कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से

नवीनतम बदलाव:

कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा बंद कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को अब अपने नज़दीकी CSC केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना– शहरी के लिए आवेदन करने हेतु पात्र उम्मीदवारों को अपने पास के कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा। आवेदन के समय कुछ की आवश्यकता होगी जिन्हें सत्यापन के लिए साथ ले जाना ज़रूरी है।

आवश्यक दस्तावेज और लागत

आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत है:
• आधार नंबर
• एक पासपोर्ट साइज फोटो

कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा आवेदन प्रक्रिया के लिए 25 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

आवेदन जमा करने के बाद प्रत्येक आवेदक को एक रसीद (Acknowledgment Receipt) दी जाएगी। जिसमें उसकी फोटो और आवेदन संख्या होगी दी जाएगी।

हर आवेदक को एक यूनिक आवेदन संख्या मिलेगी। जिसकी मदद से आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सकती है।

CSC की वेबसाइट के माध्यम से भी इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

लिंक पर क्लिक करने के बाद eKYC आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना आधार नंबर दर्ज करें। मासिक पारिवारिक आय चुनें और Next बटन पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया पूरी करें।

Application for PMAY eKYC

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया को जानें

यदि आवेदक के पास आधार कार्ड नहीं है तो जन सुविधा केंद्र (Citizen Service Center) आधार बनवाने में मदद करेगा। आधार कार्ड बनने के बाद ही प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन किया जा सकता है।

मेरे शहर में पब्लिक सर्विस सेंटर कहां है?

देश भर में लगभग 60,000 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।

नीचे दिए गए लिंक पर अपने नज़दीकी CSC को खोजने की प्रक्रिया नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।

Find Common Service Center in Your City

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन की स्थिति

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने आवेदन की स्थिति जानने की प्रक्रिया जानें।

Application Status of Pradhan Mantri Awas Yojana

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

PMAY-U 2.0 योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए दस्तावेज़ तैयार रखें।

• आवेदक का आधार विवरण (आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि)
• परिवार के सदस्यों का आधार विवरण
• आधार से लिंक सक्रिय बैंक खाता विवरण (खाता नंबर, बैंक नाम, शाखा, IFSC कोड)
• आय प्रमाण पत्र
• जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC के लिए)
• भूमि दस्तावेज़ (यदि Beneficiary Led Construction – BLC के तहत आवेदन कर रहे हैं)

आय के अनुसार योग्यता

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के लिए आय सीमा निम्नलिखित है। आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे अगर आपकी वार्षिक पारिवारिक आय इससे अधिक है:

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) में शामिल हैं: 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय

LIG (निम्न आय श्रेणी): 3 लाख से 6 लाख रुपये

MIG या (मध्यम आय वर्ग): 6 लाख रुपये से 9 लाख रुपये के बीच

विशेष शर्त:

EWS की आय सीमा, परिस्थितियों के अनुसार राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सहमति से बदली जा सकती है।

Disclaimer: (अस्वीकरण)

इस लेख में दी गई जानकारी केवल आम लोगों को जानकारी देने के लिए दी गई है। भारत सरकार समय-समय पर प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY/PMAY-U 2.0) से संबंधित नियम, योग्यता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया को बदल सकती है।

हम पाठकों को आवेदन करने से पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmay-urban.gov.in या संबंधित सरकारी पोर्टल पर नवीनतम और आधिकारिक जानकारी की जांच करने की सलाह देते हैं। लेखक या वेबसाइट इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय, आवेदन या नुकसान के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेती है।

यह वेबसाइट सरकार के किसी भी विभाग से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंधित नहीं है।