Skip to content

sssss removebg preview
Menu
  • Home
  • Blog
    • Automobile
    • Finance
  • News
    • Sport’s
  • Government Schemes
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy

Ola Electric News Hindi

Ola Electric Share Crash: 3 महीने में 40% गिरावट, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ साफ | जानिए वजह

January 23, 2026 by SUBODH KUMAR
Ola Electric Share Crash: 3 महीने में 40% गिरावट, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ साफ | जानिए वजह

Ola Electric Share Crash: 3 महीने में 40% गिरावट, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ साफ | जानिए वजह

Ola Electric के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 3 महीनों में 40% टूटे शेयर, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ रुपये की कमी, CFO का इस्तीफा और SoftBank की हिस्सेदारी घटने की पूरी जानकारी पढ़ें।

Ola Electric Share Crash: 3 महीने में 40% गिरावट, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ साफ | जानिए वजह

Ola Electric Share Crash: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों पर पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव देखने को मिल रहा है। बीते तीन महीनों में कम्पनी के शेयर लगभग 40 प्रतिशत तक गिर गए हैं। जिससे उसकी मार्केट वैल्यू लगभग 9,000 करोड़ रुपये गिर गई है। शेयरों में लगातार गिरावट ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है।

स्थिति इतनी खराब है कि पिछले 14 ट्रेडिंग सेशनों में शेयरों में केवल 3 दिन की वृद्धि हुई है। फिलहाल Ola Electric का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। जो कंपनी के लिए कठिन समय की ओर संकेत करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस गिरावट का मूल कारण क्या है?

शीर्ष नेतृत्व के लगातार इस्तीफे चिंता का कारण बन रहे हैं

Ola Electric में बड़े अधिकारियों के इस्तीफे लगातार हो रहे हैं। कम्पनी ने इस हफ्ते स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया कि उसका मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) हरिश अबिचंदानी 19 जनवरी 2026 से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह निर्णय लिया है।

यह पिछले दो महीनों में शीर्ष प्रबंधन का दूसरा महत्वपूर्ण इस्तीफा है। दिसंबर में कंपनी के बिजनेस हेड (सेल्स) विशाल चतुर्वेदी ने भी निजी कारणों से कंपनी छोड़ दी थी। निरंतर हो रहे इन बदलावों ने निवेशकों को अनिश्चित कर दिया है।

SoftBank ने घटाई ओला इलेक्ट्रिक में हिस्सेदारी

Ola Electric के लिए एक और चिंता की बात यह है कि उसकी बड़ी निवेशक कंपनी SoftBank ने भी अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक SoftBank Group ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 15.68% से घटाकर 13.53% कर ली है।

फाइलिंग के अनुसार SoftBank ने 3 सितंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच बाजार में करीब 9.46 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। इससे भी शेयरों पर दबाव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: Breakout Stocks Today: सुमीत बगड़िया की 5 शेयरों में खरीदारी की सलाह | 21 जनवरी 2026

Ola Electric की शेयर बाजार में मौजूदा स्थिति

गुरुवार 22 जनवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे BSE (BSE) पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में हल्की वृद्धि हुई। शेयरों की कीमत 0.24 प्रतिशत या 0.08 रुपये बढ़कर 32.99 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दिन प्रतिदिन हाई 33.87 रुपये रहा।

52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 80.75 रुपये था जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 30.79 रुपये था। फिलहाल, कंपनी का कुल बाजार मूल्य लगभग 14,500 करोड़ रुपये से अधिक है।

डिस्क्लेमर:

यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले हमेशा किसी वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। ALLNEWS89.com किसी को भी निवेश की सलाह नहीं देता।

Categories News Tags Electric Vehicle Stocks, EV Stock News, Ola Electric, Ola Electric CFO Resignation, Ola Electric Market Cap, Ola Electric News Hindi, Ola Electric Share, Ola Electric Share Crash, Ola Electric Stock News, SoftBank Ola Electric, Stock Market News Hindi Leave a comment

Latest Post

  • 2026 में Online Earning Safe Methods – बिना स्कैम के पैसे कमाएं
  • Credit Card कार्ड के फायदे और नुकसान 2026 | जानें पूरा सच, लेना चाहिए या नहीं?
  • SIP क्या है? | Systematic Investment Plan की पूरी जानकारी 2026
  • Mutual Fund कैसे काम करता है? | Beginners के लिए Complete Step-by-Step Guide 2026
  • GST क्या है? Goods and Services Tax की आसान भाषा में पूरी जानकारी

Categories

  • Automobile
  • Blog
  • Finance
  • Government Schemes
  • Latest
  • News
  • Sports

Recent Coment

  1. SUBODH KUMAR on Credit Card कार्ड के फायदे और नुकसान 2026 | जानें पूरा सच, लेना चाहिए या नहीं?April 21, 2026

    Thanks

  2. Humane Sagar Biography: ओडिश के स्टार सिंगार की कहानी - on Income Tax Slab 2025-26 Explained – पूरी जानकारी हिंदी मेंApril 21, 2026

    […] BySUBODH KUMAR April 13, 2026 Blog,Latest नमस्ते दोस्तों, आजकल हर कोई GST क्या है इस सवाल का जवाब ढूंढ…

  3. Humane Sagar Biography: ओडिश के स्टार सिंगार की कहानी - on GST क्या है? Goods and Services Tax की आसान भाषा में पूरी जानकारीApril 21, 2026

    […] BySUBODH KUMAR April 15, 2026 Blog,Latest क्या आप भी सोचते हैं कि शेयर बाजार में पैसा लगाना बहुत जोखिम…

  4. Humane Sagar Biography: ओडिश के स्टार सिंगार की कहानी - on SIP क्या है? | Systematic Investment Plan की पूरी जानकारी 2026April 21, 2026

    […] BySUBODH KUMAR April 19, 2026 Blog,Finance,Latest परिचय आजकल हर दूसरा व्यक्ति Credit Card इस्तेमाल करता है। बाजार में घूमते…

  5. Humane Sagar Biography: ओडिश के स्टार सिंगार की कहानी - on Sukanya Samriddhi Yojana 2026: बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सबसे अच्छी सरकारी बचत योजनाApril 21, 2026

    […] BySUBODH KUMAR April 10, 2026 Latest,Government Schemes आज के समय में करोड़ों मजदूर, रिक्शा चालक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू कामगार,…

sssss removebg preview

Hello, welcome to Allnews89.com. Our website is a trusted source of information, providing you with Blog, Artical, trending and latest news, new update, tips and tricks, and a wide range of News information.

Quakes Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Blog
  • News
  • Finance
  • Government Schemes

Follow

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Telegram

© 2026 Allnews89.Com / All Rights Reserved.