Skip to content

sssss removebg preview
Menu
  • Home
  • Blog
    • Automobile
    • Finance
  • News
    • Sport’s
  • Government Schemes
  • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy

Ola Electric CFO Resignation

Ola Electric Share Crash: 3 महीने में 40% गिरावट, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ साफ | जानिए वजह

January 23, 2026 by SUBODH KUMAR
Ola Electric Share Crash: 3 महीने में 40% गिरावट, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ साफ | जानिए वजह

Ola Electric Share Crash: 3 महीने में 40% गिरावट, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ साफ | जानिए वजह

Ola Electric के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। 3 महीनों में 40% टूटे शेयर, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ रुपये की कमी, CFO का इस्तीफा और SoftBank की हिस्सेदारी घटने की पूरी जानकारी पढ़ें।

Ola Electric Share Crash: 3 महीने में 40% गिरावट, मार्केट कैप से 9,000 करोड़ साफ | जानिए वजह

Ola Electric Share Crash: इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों पर पिछले कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार में भारी दबाव देखने को मिल रहा है। बीते तीन महीनों में कम्पनी के शेयर लगभग 40 प्रतिशत तक गिर गए हैं। जिससे उसकी मार्केट वैल्यू लगभग 9,000 करोड़ रुपये गिर गई है। शेयरों में लगातार गिरावट ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है।

स्थिति इतनी खराब है कि पिछले 14 ट्रेडिंग सेशनों में शेयरों में केवल 3 दिन की वृद्धि हुई है। फिलहाल Ola Electric का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। जो कंपनी के लिए कठिन समय की ओर संकेत करता है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस गिरावट का मूल कारण क्या है?

शीर्ष नेतृत्व के लगातार इस्तीफे चिंता का कारण बन रहे हैं

Ola Electric में बड़े अधिकारियों के इस्तीफे लगातार हो रहे हैं। कम्पनी ने इस हफ्ते स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया कि उसका मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) हरिश अबिचंदानी 19 जनवरी 2026 से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से यह निर्णय लिया है।

यह पिछले दो महीनों में शीर्ष प्रबंधन का दूसरा महत्वपूर्ण इस्तीफा है। दिसंबर में कंपनी के बिजनेस हेड (सेल्स) विशाल चतुर्वेदी ने भी निजी कारणों से कंपनी छोड़ दी थी। निरंतर हो रहे इन बदलावों ने निवेशकों को अनिश्चित कर दिया है।

SoftBank ने घटाई ओला इलेक्ट्रिक में हिस्सेदारी

Ola Electric के लिए एक और चिंता की बात यह है कि उसकी बड़ी निवेशक कंपनी SoftBank ने भी अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। हाल ही में स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक SoftBank Group ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 15.68% से घटाकर 13.53% कर ली है।

फाइलिंग के अनुसार SoftBank ने 3 सितंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच बाजार में करीब 9.46 करोड़ शेयर बेच दिए हैं। इससे भी शेयरों पर दबाव बढ़ा है।

यह भी पढ़ें: Breakout Stocks Today: सुमीत बगड़िया की 5 शेयरों में खरीदारी की सलाह | 21 जनवरी 2026

Ola Electric की शेयर बाजार में मौजूदा स्थिति

गुरुवार 22 जनवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे BSE (BSE) पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में हल्की वृद्धि हुई। शेयरों की कीमत 0.24 प्रतिशत या 0.08 रुपये बढ़कर 32.99 रुपये पर कारोबार कर रही थी। दिन प्रतिदिन हाई 33.87 रुपये रहा।

52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 80.75 रुपये था जबकि 52 हफ्तों का निचला स्तर 30.79 रुपये था। फिलहाल, कंपनी का कुल बाजार मूल्य लगभग 14,500 करोड़ रुपये से अधिक है।

डिस्क्लेमर:

यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है। निवेश करने से पहले हमेशा किसी वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। ALLNEWS89.com किसी को भी निवेश की सलाह नहीं देता।

Categories News Tags Electric Vehicle Stocks, EV Stock News, Ola Electric, Ola Electric CFO Resignation, Ola Electric Market Cap, Ola Electric News Hindi, Ola Electric Share, Ola Electric Share Crash, Ola Electric Stock News, SoftBank Ola Electric, Stock Market News Hindi Leave a comment

Latest Post

  • Aadhaar Card Update Kaise Karen 2026 | Online और Offline पूरी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप
  • Digital Marketing क्या है? Complete गाइड व Top फायदे (2026)
  • How to Start Blogging in 2026 – Easy & Profitable Guide
  • YouTube Monetization Guide 2026: YouTube से पैसे कैसे कमाएं?
  • 2026 में Online Earning Safe Methods – बिना स्कैम के पैसे कमाएं

Categories

  • Automobile
  • Blog
  • Finance
  • Government Schemes
  • Latest
  • News
  • Sports

Recent Coment

  1. Test vs ODI vs T20: Cricket Formats Ka Complete Comparison in Hindi 2026 - on Super 8 Stage Kya Hota Hai? Qualification Rules समझिएApril 30, 2026

    […] यह भी पढ़ें: Super 8 Stage Kya Hota Hai? Qualification Rules समझिए […]

  2. Budget Kya Hota Hai: सरकारी बजट कैसे काम करता है – पूरी जानकारी हिंदी में - on RBI Kya Kaam Karta Hai? | RBI क्या काम करती है?April 30, 2026

    […] यह भी पढ़ें: RBI Kya Kaam Karta Hai? | RBI क्या काम करती है? […]

  3. Sol Casino online casino on Humane Sagar Biography: ओडिश के स्टार सिंगार की कहानीApril 30, 2026

    I have been surfing online more than 4 hours today, yet I never found any interesting article like yours. It…

  4. www.jokerbetspain.com on 2026 में तीन बड़ी Mahindra SUV लॉन्च की जाएंगीApril 30, 2026

    Greetings from Ohio! I'm bored to death at work so I decided to check out your blog on my iphone…

  5. Gamdom casino España on Humane Sagar Biography: ओडिश के स्टार सिंगार की कहानीApril 30, 2026

    Hey there! Do you know if they make any plugins to help with SEO? I'm trying to get my blog…

sssss removebg preview

Hello, welcome to Allnews89.com. Our website is a trusted source of information, providing you with Blog, Artical, trending and latest news, new update, tips and tricks, and a wide range of News information.

Quakes Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Categories

  • Home
  • Blog
  • News
  • Finance
  • Government Schemes

Follow

  • Facebook
  • Instagram
  • Twitter
  • Telegram

© 2026 Allnews89.Com / All Rights Reserved.