Gold Silver Price Prediction Today: 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, अब आगे क्या होगा सोना-चांदी का भाव?
Latest Featured News Popular Trending

Gold Silver Price Prediction Today: 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, अब आगे क्या होगा सोना-चांदी का भाव?

Gold Silver Price Prediction Today: 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, अब आगे क्या होगा सोना-चांदी का भाव?

Gold Silver Price Prediction Today: 1980 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, अब आगे क्या होगा सोना-चांदी का भाव?

Gold Silver Price Prediction Today: 29 जनवरी को कीमती धातुएं नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं, लेकिन अगले ही दिन इनमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। इसकी मुख्य वजह रही अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा अचानक Kevin Warsh को अगला फेड चेयरमैन नामित करना। Warsh को संभावित उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा Hawkish (सख्त मौद्रिक नीति समर्थक) माना जाता है। वे फेड की बैलेंस शीट को छोटा करने और महंगाई पर सख्ती के पक्षधर हैं। इससे Traders में सख्त मौद्रिक नीति को लेकर डर बढ़ गया।

इस घोषणा और अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों- जैसे अनुमान से ज्यादा PPI और बेहतर शिकागो PMI- के चलते अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। डॉलर की मजबूती का सीधा असर Gold- Silver और अन्य कमोडिटीज पर पड़ा।
इसके अलावा एक और नकारात्मक खबर यह रही कि CME ग्रुप ने कीमती धातुओं और PGM ग्रुप पर मार्जिन आवश्यकताएं बढ़ा दी हैं, जो सोमवार के बाजार बंद होने के बाद लागू होंगी।

ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव फिलहाल सीमित बने हुए हैं। क्योंकि अमेरिका सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। जिनमें कूटनीतिक बातचीत भी शामिल है।

बाजार में पहले से बनी भारी Positioning, Deleveraging मुनाफावसूली और रणनीतिक बिकवाली ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बनाया।

यह ध्यान देने योग्य है कि 29 जनवरी तक इस साल (YTD) Gold लगभग 30%  और Silver करीब 70% चढ़ चुकी थी।

30 जनवरी को स्पॉट गोल्ड साप्ताहिक आधार पर 1.87% गिरकर 4894 डॉलर पर बंद हुआ। उस दिन सोना लगभग 10% टूट गया।

29 जनवरी को बने रिकॉर्ड हाई 5595 डॉलर से लेकर 2 फरवरी को बने लो 4402 डॉलर तक कुल गिरावट 1193 डॉलर यानी 21% से ज्यादा रही।
इसके बावजूद सोना अब भी साल की शुरुआत से करीब 12% ऊपर है जो जनवरी में आई तेज तेजी को दर्शाता है।

लेख लिखे जाने के समय स्पॉट गोल्ड 4900  डॉलर पर ट्रेड कर रहा था, जो दिन में करीब 5.50% ऊपर था।

Data का संक्षिप्त विश्लेषण:

Gold Silver Price Prediction Today: सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार,

  • S&P US ग्लोबल Manufacturing PMI जनवरी के फाइनल रीडिंग में 52.40 रहा जो अनुमानित 52 से ज्यादा है।
  • ISM मैन्युफैक्चरिंग PMI (जनवरी) 52.60 रहा जबकि अनुमान 48.50 का था। यह पिछले 12 महीनों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का पहला विस्तार महीना रहा और अगस्त 2022 के बाद का उच्चतम स्तर है।
  • चीन का Rating Dog मैन्युफैक्चरिंग PMI जनवरी में 50.30 रहा जो अनुमान 50 से ऊपर है।
  • यूरोज़ोन मैन्युफैक्चरिंग PMI 49.50 रहा जो अनुमान 49.40 से थोड़ा बेहतर था, हालांकि लगातार तीसरे महीने मैन्युफैक्चरिंग में संकुचन बना रहा।

Dollar Index और बॉन्ड यील्ड:

Gold Silver Price Prediction Today अमेरिकी Dollar Index जो 27 जनवरी को चार साल के निचले स्तर 95.55 तक गिर गया था, 30 जनवरी को 96.99 पर बंद हुआ। पूरे हफ्ते में इसमें 0.6% की गिरावट रही।
लेख लिखे जाने के समय डॉलर इंडेक्स करीब 90.54 पर था, जो दिन में लगभग 0.28% नीचे था।

  • 2-साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड वार्श की नियुक्ति के बावजूद 2 बेसिस प्वाइंट गिरकर 3.52% पर आ गई और पूरे हफ्ते में करीब 2% नीचे रही।
  • 10-साल की यील्ड 1 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.235% हुई और हफ्ते भर स्थिर रही।
    लेख लिखे जाने के समय 2-साल की यील्ड 3.56% और 10-साल की यील्ड 4.27% पर थी।

Gold ETF और COMEX इन्वेंट्री:

Gold Silver Price Prediction Today: 30 जनवरी तक वैश्विक गोल्ड ETF की कुल ज्ञात होल्डिंग 100.54 मिलियन औंस (MOz) रही, जो साल की शुरुआत से करीब 2% ज्यादा है।

  • रजिस्टर्ड COMEX Gold इन्वेंट्री 19.04 MOz पर पहुंच गई जो 15 दिसंबर के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। लेकिन अप्रैल 2025 में बने रिकॉर्ड 24.25 MOz से अब भी लगभग 25% कम है।
  • एलिजिबल COMEX गोल्ड स्टॉक 16.71 MOz रहा जो अप्रैल में बने रिकॉर्ड 22.45 MOz से 25% से ज्यादा नीचे है और 19 दिसंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर है।

अमेरिका का 12 अरब डॉलर का मिनरल स्टॉकपाइल:

चीन को टक्कर देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप 12 अरब डॉलर का रणनीतिक क्रिटिकल मिनरल स्टॉकपाइल शुरू करने जा रहे हैं, जिसे प्रोजेक्ट वॉल्ट नाम दिया गया है।
इस परियोजना में गैलियम, कोबाल्ट और रेयर अर्थ जैसे खनिजों पर ध्यान दिया जाएगा।

चीनी मीडिया की मजबूत युआन की मांग:

चीन की आधिकारिक पत्रिका Qiushi Journal में 31 जनवरी को प्रकाशित लेख के अनुसार, चीन को युआन को मजबूत करना चाहिए ताकि वह अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निवेश और विदेशी मुद्रा बाजारों में व्यापक रूप से इस्तेमाल हो सके और वैश्विक रिज़र्व करेंसी का दर्जा हासिल कर सके।

CFTC डेटा:

Gold Silver Price Prediction Today: 27 जनवरी को समाप्त सप्ताह में हेज फंड मैनेजर्स ने सोने में अपनी नेट बुलिश पोजिशन घटाकर 8 हफ्तों के निचले स्तर 1,21,421 लॉट कर दी।
2020 के बाद सबसे ज्यादा बुलिश पोजिशन फरवरी 25 को समाप्त सप्ताह में 2.85 लाख लॉट की रही थी।

सोने का आउटलुक (भविष्य का अनुमान):

Gold Silver Price Prediction Today: अगर भू-राजनीतिक तनाव अचानक नहीं बढ़ते हैं, तो निकट भविष्य में सोने पर दबाव बना रह सकता है, हालांकि इसके मूलभूत कारक अभी भी मजबूत हैं।
आगामी अमेरिकी ISM सर्विसेज डेटा और नॉन फार्म पेरोल आंकड़े सोने की तेजी को सीमित कर सकते हैं।

सोना बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहने की उम्मीद है।
यह 4390 / 4290 डॉलर तक गिर सकता है जबकि ऊपर की ओर 5000 डॉलर के आसपास रुकावट देखने को मिल सकती है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने के बाद रुपये की मजबूती घरेलू बाजारों में कमोडिटीज पर और दबाव डाल सकती है।

Silver का आउटलुक:

Gold Silver Price Prediction Today: Silver जिसे इसकी तेज़ अस्थिरता के कारण “डेविल मेटल” भी कहा जाता है। 29 जनवरी को बने रिकॉर्ड हाई 121.65 डॉलर से गिरकर 2 फरवरी को 71.40 डॉलर तक आ गई—यानी करीब 41% की गिरावट।

लेख लिखे जाने के समय चांदी 86.58 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी, जो दिन में करीब 13.44% ऊपर थी, लेकिन साल की शुरुआत से अब भी 20% ऊपर है।

Golds के विपरीत Silver ETF होल्डिंग्स (823 MOz) में इस साल अब तक करीब 5% की गिरावट देखी गई है।

चूंकि Silver का बाजार छोटा है और इसमें सेंट्रल बैंक की खरीद का सहारा नहीं है। इसलिए इसमें तेज उतार चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

Silver के 70 से 90 डॉलर के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद है।
85 डॉलर के आसपास अस्थायी रेजिस्टेंस है।

ट्रेडर्स तेजी में बिकवाली कर सकते हैं, लेकिन 90 डॉलर के ऊपर सख्त स्टॉप-लॉस रखना जरूरी है।
अगर 70 डॉलर का अहम सपोर्ट टूटता है, तो चांदी 65 डॉलर तक फिसल सकती है।

डिस्क्लेमर:

शेयर बाजार, अन्य एसेट क्लास या पर्सनल फाइनेंस से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा दिए गए विचार उनके निजी हैं। ये विचार The Allnews89 के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *