Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: 5 बड़े अपग्रेड जो Apple को देंगे कड़ी टक्कर
News Blog Featured Latest Popular Trending

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: 5 बड़े अपग्रेड जो Apple को देंगे कड़ी टक्कर

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: 5 बड़े अपग्रेड जो Apple को देंगे कड़ी टक्कर

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: 5 बड़े अपग्रेड जो Apple को देंगे कड़ी टक्कर

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: Samsung जल्द ही अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 Series लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका टॉप मॉडल Galaxy S26 Ultra सीधे तौर पर iPhone 17 Pro Max को टक्कर देने वाला माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक  इस बार कोरियन smart fone कंपनी Apple को चुनौती देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

हालांकि Samsung द्वारा Galaxy S26 सीरीज़ को 25 फरवरी 2026 को लॉन्च किए जाने की चर्चा है। लेकिन उससे पहले ही कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिनसे इसके बड़े अपग्रेड्स का अंदाज़ा लग रहा है। आइए जानते हैं ऐसे 5 अहम फीचर्स जिनमें Galaxy S26 Ultra iPhone 17 Pro Max से आगे निकल सकता है।

1. डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: iPhone 17 Pro Max में 6.9-इंच OLED डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Anti-reflective coating दी गई है जो पहले Galaxy S25 Ultra में देखी जा चुकी है।

वहीं Samsung Galaxy S26 Ultra में एक नया इनोवेशन लाने की तैयारी में है –  In-built privacy screen। इसका फायदा यह होगा कि बाहर इस्तेमाल करते समय आपकी निजी जानकारी दूसरों को न दिखे। इसके साथ ही Samsung अपने फ्लैगशिप में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग को और बेहतर कर सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच AMOLED डिस्प्ले QHD+ रेज़ोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इसमें Samsung का नया M14 पैनल हो सकता है। जो ज्यादा ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स देगा।

यह भी पढ़ें: Tata Electric Cycle 2026: जिसकी कीमत ₹3999 है, इसमें 1000W की मोटर, 700KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग है!

2. परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: iPhone 17 Pro Max में Apple का नया A19 Pro चिपसेट दिया गया है। साथ ही पहली बार किसी iPhone में Vapor cooling chamber देखने को मिलता है। यह कॉम्बिनेशन लंबे समय तक शानदार परफॉर्मेंस देता है।

इसके जवाब में Samsung Galaxy S26 Ultra में अपना नया Exynos 2600 चिपसेट ला सकता है। जो 2nm प्रोसेस पर बना पहला प्रोसेसर होगा। इससे बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है।
हालांकि यह चिपसेट कुछ चुनिंदा रीजन में ही मिलेगा। बाकी मार्केट्स में Samsung Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy SoC दे सकता है। जो पिछले साल की तुलना में बड़ा अपग्रेड होगा।

3. Camera

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: iPhone 17 Pro Max में Triple rear camera setup है। जिसमें तीनों कैमरे 48 Megapixels के हैं – मेन अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो।

वहीं Galaxy S26 Ultra में Samsung अपना Quad camera setup बरकरार रख सकता है। जिसमें शामिल होंगे-

  • 200MP मेन कैमरा
  • 50MP अल्ट्रावाइड
  • 12MP 3x टेलीफोटो
  • 50MP 5x टेलीफोटो

हालांकि Hardware पहले जैसा रह सकता है लेकिन Samsung image processing में बड़ा सुधार कर सकता है। जिससे Skin tone और Color Accuracy पहले से ज्यादा बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO EV भारत में 13.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई।

4. चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: Galaxy S26 Ultra में संभवत: 5000mAh Battery ही दी जाएगी जो Galaxy S25 Ultra में भी थी। लेकिन बड़ी बात यह है कि इसमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
वहीं iPhone 17 Pro Max सिर्फ 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

इसके अलावा Samsung Galaxy S26 Ultra में Qi2 wireless charging भी ला सकता है। जिससे यह फोन Apple के MagSafe एक्सेसरीज़ के साथ भी काम कर सकेगा।

5. AI फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: Samsung Galaxy S26 Ultra में AI फीचर्स पर खास फोकस कर सकता है। इसमें आपको Galaxy फ्लैगशिप के सभी एडवांस AI फीचर्स मिलेंगे। जैसे Gemini Live। रिपोर्ट्स के अनुसार लॉन्च लोकेशन के तौर पर San Francisco (USA) को चुनने का मकसद भी AI पर ज़ोर देना है।

वहीं दूसरी तरफ iPhone 17 Pro Max में मौजूद Apple Intelligence अभी भी काफी पीछे मानी जा रही है। हालांकि आने वाले समय में Apple Siri के लिए Gemini-पावर्ड बड़ा अपडेट ला सकता है।

डिस्क्लेमर:

यह लेख विभिन्न Media reports Leaks और Internet पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें बताए गए Features Specifications और Launch Details आधिकारिक घोषणा के बाद बदल सकते हैं। हम किसी भी उत्पाद की पूर्ण सटीकता या उपलब्धता की गारंटी नहीं देते। पाठकों से अनुरोध है कि खरीदारी से पहले संबंधित कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या स्रोत से जानकारी अवश्य जांच लें।

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *