वाराणसी का धमाकेदार लॉन्च: महेश बाबू के रुद्र अवतार ने जीता फैंस का दिल 2027 में होगी रिलीज़

Varanaasi 1024x576

Varanasi Teaser: महेश बाबू के रुद्र अवतार कब होगा रिलीज

हैदराबाद में शनिवार 15 नवम्बर को जबरदस्त माहौल देखने को मिला, जब ग्लोब ट्रॉटर के निर्माताओं ने फिल्म का नया शीर्षक (वाराणसी) घोषित किया और साथ ही महेश बाबू का पहला लुक भी लॉन्च किया। रामोजी फिल्म सीटी में हुए इस भव्य इवेंट में हजारों फैंस जुटे।

हालांकि टाइटल और विजुअल्स ने सभी को उत्साहित कर दिया, लेकिन असली सरप्राईज टीजर में छिपा था, जिसने इस पौराणिक साहसिक कहानी की गहराई दिखाई।

Varanasi Teaser: महेश बाबू के रुद्र अवतार कब होगा रिलीज
ग्लोब ट्रॉटर का आधिकारिक नाम अब वाराणसी रखा गया (Credit: Twitter)

सार: 

हैदराबाद में ग्लोब ट्रॉटर का नया स्टाइल Varanasi Teaser भव्य तरीके से लांच किया, जहां महेश बाबू का रूद्र लुक पहली बार सामने आया। निर्देशक एसएस राजामौली ने मंच पर टीचर का अनावरण किया, जिसमें महेश का दमदार और तीव्र अवतार देखने को मिला प्रियंका चोपड़ा ने अपने धारा प्रवाह तेलुगू भाषण और साइंस के साथ ऊर्जा से भारी बातचीत से कार्यक्रम में अलग ही चमक जोड़ दी। जानिए फिल्म बड़े पर्दे पर कब रिलीज होने वाली है और इसका मेगा इवेंट में क्या खास रहा।

Varanasi Teaser में महेश बाबू का पहला लुक - अवतार में

Varanasi Teaserनिर्देशक एसएस राजमौली ने मंच पर महेश बाबू का पहला लुक जारी किया, जिसे देखकर फैंस की तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा। महेश बाबू रुद्र के रूप में दिखाई देते हैं – त्रिशूल थामे एक उग्र सांड पर सवार, और पीछे काशी के प्राचीन मंदिरों का विराट दृश्य। 

राजमौली ने बताया कि रामायण से प्रेरित यह सीक्वेंस बनाया उनका बचपन का सपना था। हर सीन और डायलॉग लिखते समय उन्हें अद्भुत अनुभव हुआ। जब महेश भगवान राम के लोक में फोटो शूट के लिए आए, तो उन्हें रोंगटे खड़े हो गए। 

उनके अनुसार महेश में कृष्ण की मोहकता और राम की शांति दोनों झलकती है। यह पूरा हिस्सा 60 दिनों में शूट हुआ और इसे छोटे-छोटे “मिनी फिल्मों” की तरह प्लान किया गया। राजमौली मानते हैं कि यह हिस्सा फ़िल्म की सबसे यादगार झलकियों में से एक बनेगा।

Varanasi में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा ने जीता दिल

Varanasi Teaser लाने से पहले महेश बाबू ने मंच पर इलेक्ट्रिक बुल पर एंट्री मारकर माहौल गर्मा दिया। प्रियंका चोपड़ा जो फिल्म में उनकी को स्टार है, उनके मंच पर आते ही तेलगु में बोलकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि जहां फ्रेंड्स महेश को lion कहते हैं, वहीं वह उन्हें इनक्रेडिबल और लेजेंडरी मानती हैं। वह भी फैंस के साथ बाबू-बाबू के नारे लगाती नज़र आई।

राजमौली के भव्य Varanasi Teaser इवेंट की झलक

इस पूरे इवेंट की थीम भी फिल्म से जुड़ी थी। स्टेज को वाराणसी के घाटों की तरह सजाया गया था, जहां बहती गंगा का सुंदर दृश्य दिखाई देता था।

Varanasi Teaser के कार्यक्रम में मौजूद थे _

  • एसएस राजामौली 
  • एमएम किरवानी
  • भूषण कुमार 
  • नम्रता शिरोडकर
  • पृथ्वीराज सुखु मारन मारन व सुप्रिया मेनन
  • लेखक वी. विजेंद्र प्रसाद 

इवेंट की मेजबानी युटुब आशीष चंचलानी ने की, जिन्होंने अपने मजाकिया अंदाज से भीड़ को लगातार मनोरंजन किया। उन्होंने भी साइंस की तरह (जय बाबू) का नारा लगाया ओर RRR के लिए राजामौली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाई दी है।

 जब श्रुति हसन मंच पर आई और लाइव परफॉर्म किया तो माहौल और शानदार हो उठा। उन्होंने फिल्म के एल्बम का अपना सिंगल “लेट ईट बैंग, ग्लोबट्रॉटर” गया, जिस एमएम कीरवाणी ने कंपोज किया है। यह गाना पहले ही काफी चर्चा बटोर रहा है।

Teaser टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान

Teaser के अंत में नया टाइटल वाराणसी दिखाई देता है, लेकिन साथ ही #Global Trotter भी रखा गया है, ताकि दर्शकों को महसूस हो की टाइटल बदला है पर फिल्म की आत्मा वही है। संगीतकार एमएम कीरवाणी ने घोषणा की है कि वाराणसी 2027 में गर्मी के सीजन में रिलीज होगी, और इसे भारत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

अपने विशाल पैमाने संधार विजुअल पौराणिक पृष्ठभूमि और दमदार स्टार कास्ट के साथ, वाराणसी फिल्म ने रिलीज से पहले ही जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। टीजर तो बस शुरुआत है फैंस तो अब महेश बाबू को रूद्र के रूप बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। माना जा रहा है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफॉमेंस करेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव:

3 thoughts on “वाराणसी का धमाकेदार लॉन्च: महेश बाबू के रुद्र अवतार ने जीता फैंस का दिल 2027 में होगी रिलीज़”

  1. Pingback: ह्यूमेन सागर की जीवनी: संघर्ष, करियर विवाद और सफलता की 2026

  2. Pingback: Jio Gemini Pro Plan Free Offer: जियो 5G यूज़र्स के लिए

  3. Pingback: धर्मेंद्र नहीं रहे: 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित घर पर हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top