Bihar Vidhan Sabha Result 2025: नीतीश कुमार की वापसी, NDA ने बनाया रिकॉर्ड

Bihar Vidhan Sabha Result 2025: नीतीश कुमार की वापसी, NDA ने बनाया रिकॉर्ड

Bihar Vidhan Sabha Result 2025: नीतीश कुमार की वापसी, NDA ने बनाया रिकॉर्ड

Bihar Vidhan Sabha Result 2025: नीतीश कुमार की वापसी, NDA ने बनाया रिकॉर्ड
बिहार विधान सभा चुनाव 2025

Bihar Vidhan Sabha Result 2025: नीतीश कुमार की वापसी, NDA ने बनाया रिकॉर्ड Bihar Chunav Result Winner List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मतगणना पुरी हो चुकी है और 243 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार एक एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले वाले NDA ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। एनडीए को कुल 202 सीटे मिली, जबकि तेजस्वी यादव के महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटों पर जीत मिली है।

AIMIM (एआईएमआईएम) को 5 और BSP ( बीएसपी) को 1 सीट हासिल हुई है। अगर गठबंधन की पार्टियों की बात करे, तो –

 एनडीए में:-

  •  बीजेपी: 89 सीट
  •  
  •  जेडीयू: 85 सीट
  •  
  •  एलजेपी-आर: 19 सीट
  •  
  •  एचएएम: 5 सीट
  •  
  •  आरएलएम: 4 सी   
  •  
  •  महागठबंधन में:
  •  
  •  आरजेडी: 25 सीट
  •  
  •  कांग्रेस: 6 सीट
  •  
  •  सीपीआई-एमएल: 2 सीट
  •  
  •  सीपीएम: 1 सीट
  •  
  •  आईआईपी: 1 सीट
Cunav 1024x576
लोग नीतीश कुमार को प्यार से "सुशासन बाबू" कहते हैं। पिछले 20 सालों में कानून-व्यवस्था सुधारने, सड़कें बनाने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर करने और महिलाओं के लिए कई कदम उठाने की वजह से उन्हें यह नाम मिला है।

बिहार चुनाव 2025: एनडीए की जबरदस्त जीत और महागठबंधन की हार

डिजिटल डेस्क, पटना — बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 202 सीटें हासिल कीं। बीजेपी को 89 और जेडीयू को 85 सीटें मिलीं। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दसवीं बार राज्य की सत्ता में वापसी कर रहे हैं।

इस चुनाव में 67.13% की रिकॉर्ड वोटिंग हुई। खास बात यह रही कि महिलाओं की हिस्सेदारी ने इस बार चुनाव में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनडीए की जीत का बड़ा कारण महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाएँ, बेहतर कानून-व्यवस्था और युवाओं को दिए गए अवसर माने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जीत को “महिलाओं और युवाओं की जीत” बताया।

जहाँ मुकाबला रहा सबसे कड़ा – 1000 से कम वोटों से जीत

बिहार के 9 विधानसभा क्षेत्रों में जीत-वोट का अंतर 1000 से भी कम रहा। यहाँ परिणाम इस प्रकार रहे —

संदेश (भोजपुर): जदयू के राधा चरण साह ने (RJD) के दीपू सिंह को सिर्फ 27 वोट से हराया — यह बिहार चुनाव इतिहास के सबसे कम अंतर वाली जीतों में से एक है।

आगिआंव (भोजपुर): (BJP) के महेश पासवान ने माले उम्मीदवार को 95 वोटों से हराया।

फॉरबिसगंज (अररिया): कांग्रेस के मनोज विश्वास ने (BJP) के विद्या सागर केशरी को 221 वोटों से मात दी।

रामगढ़ (कैमूर): (BSP) के सतीश कुमार सिंह यादव ने BJP के अशोक कुमार सिंह को 30 वोटों से हराया।

चनपटिया (प. चंपारण): कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने (BJP) के उमाकांत सिंह को 602 वोटों से हराया।

जहानाबाद: (RJD) के राहुल कुमार ने JDU के चंदेश्वर प्रसाद को 793 वोटों से हराया।

गोह (औरंगाबाद): (RJD) के अमरेंद्र कुमार ने BJP के डॉ. रणविजय कुमार को 767 वोटों से हराया।

बोध गया: (RJD) के कुमार सर्वजीत ने LJP(रामविलास) के श्यामदेव पासवान को 881 वोटों से मात दी।

बख्तियारपुर (पटना): लोजपा के अरुण कुमार ने (RJD) के अनिरुद्ध कुमार को 981 वोटों से हराया।

विपक्ष के आरोप और राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ

महागठबंधन ने कुछ सीटों पर मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। तेजस्वी यादव का कहना है कि कई सीटों पर “खेल” हुआ है। राहुल गांधी ने भी शुरुआत से ही चुनाव को अनुचित बताया।

हालाँकि, चुनाव आयोग ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

वरिष्ठ पत्रकार कुणाल प्रताप सिंह ने भी कहा कि ईवीएम और पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाना वास्तविक हालात से मेल नहीं खाता। उनका कहना है कि चंपारण की 21 सीटों में से महागठबंधन ने 3 सीटें

बेहद कम अंतर से जीती हैं, जो चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को साबित करता है!

इन निकटतम मुकाबलों में संदेश की 27 वोटों की जीत बिहार के चुनावी इतिहास में सबसे कम अंतरों में से एक है

Bihar Election Result 2025

3 thoughts on “Bihar Vidhan Sabha Result 2025: नीतीश कुमार की वापसी, NDA ने बनाया रिकॉर्ड”

  1. Pingback: वाराणसी का धमाकेदार लॉन्च: महेश बाबू के रुद्र अवतार 2027

  2. Pingback: शशि थरूर ने असम के मंत्री की विवादित 'गोभी खेती' पोस्ट की

  3. Pingback: बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार और एनडीए की जीत पर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top