साइक्लोन दितवाह का असर: तमिलनाडु में लगातार बारिश, कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद
News Popular Trending

साइक्लोन दितवाह का असर: तमिलनाडु में लगातार बारिश, कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद

साइक्लोन दितवाह का असर: तमिलनाडु में लगातार बारिश, कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद

साइक्लोन दितवाह का असर: तमिलनाडु में लगातार बारिश, कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद
GETTY IMAGES

साइक्लोन दितवाह  अब भले ही कमजोर होकर गहरे दबाव और फिर लो-प्रेशर एरिया में बदल गया हो, लेकिन इसका असर तमिलनाडु में अभी भी देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और तेज हवाओं ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।

मंगलवार रात से ही कल्लाकुरिची, तिरुकोइलूर मनालूरपेट्टई और तिरुपलापंडल जैसे इलाकों में भारी बारिश हो रही है। लगातार पानी गिरने से निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोग आवागमन में दिक्कत का सामना कर रहे हैं।

चेन्नई और आसपास के जिले- तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम, तीसरे दिन भी लगातार बारिश से प्रभावित रहे। शहर के कई मुख्य रास्तों, रिहायशी इलाकों और निचले मोहल्लों में पानी जमा हो गया है। भारी जलभराव की वजह से वाहनों की गति धीमी हो गई है और कई जगहों पर ट्रैफिक भी बाधित हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को निलगिरी ईरोड और कोयंबटूर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार दितवाह का प्रभाव अभी भी तटीय इलाकों में सक्रिय है, जिसके कारण उत्तर और पश्चिम तमिलनाडु में बारिश जारी रहने की संभावना है। यही कारण है कि जिला प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है।

चेन्नई, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। चेगलपट्टू जिले में केवल स्कूल बंद किए गए हैं, कॉलेज खुले रहेंगे। रानीपेट जिले के अरक्कोनम और नेमली तालुक में भी स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा कुड्डालोर, कल्लाकुरिची और विल्लुपुरम में भी बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तर और पश्चिम तमिलनाडु के जिलों में राहत और बचाव टीमें अलर्ट पर है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने और पानी भरे इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तर पूर्व मानसून की सक्रियता और तटीय क्षेत्र में बने लो-प्रेशर के चलते आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रह सकती है।

अधिकारियों ने जनता से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को जानकारी देने की अपील की है।

1 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *