धर्मेंद्र नहीं रहे: 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित घर पर हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Trending Latest News Popular

धर्मेंद्र नहीं रहे: 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित घर पर हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

धर्मेंद्र नहीं रहे: 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित घर पर हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

धर्मेंद्र नहीं रहे: 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित घर पर हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
धर्मेंद्र का निधन : अभिनेता दो हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे और सोमवार को उनका निधन हो गया

बॉलीवुडके दिग्गज और सभी के प्रिय कलाकार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। कुछ ही दिनों बाद वे अपना 90 वां जन्मदिन मनाने वाले थे। He Man of Bollywood कहलाने वाले धर्मेंद्र ने 60 से अधिक सालों के शानदार कैरियर में 300 से ज्यादा फ़िल्मों में काम किया और करोड़ो दिलों पर राज किया।

हाल ही में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिली थी और कहा जा रहा था कि उनकी तबियत धीरे-धीरे सुधर रही है। लेकिन 24 नवंबर की दोपहर अचानक उनके घर से एंबुलेंस निकलती दिखी। इसके बाद कई फिल्मी सितारे जुहू स्थित पवन हंस श्मशान पहुंचे । जबकि परिवार की ओर से आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया, फिल्ममेकर करण जौहर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

अभी तक उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन 1 नवंबर से उनकी तबियत लगातार खराब चल रही थी। धर्मेन्द्र की आखिरी फिल्म श्रीराम राघवन की Ikkis होगी, जिसमें अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत भी नज़र आएंगे।

कारण जौहर का इमोशनल पोस्ट

धर्मेंद्र जी के निधन की खबर सामने आने के बाद कारण जौहर ने इंस्टाग्राम पर बेहद भावुक पोस्ट लिखा:

“एक युग का अंत… एक विशाल सुपरस्टार.. हिंदी सिनेमा के असली हीरो… बेहद हैंडसम और करिश्माई शख्सियत… वो हमेशा भारतीय सिनेमा के इतिहास में। उनका प्यार, उनका आशीर्वाद, उनकी गर्मजोशी… सबको बहुत याद आएगी। आज इंडस्ट्री में एक ऐसी जगह खोली गई है, जिसे कोई कभी भर नहीं पाएगा। हम आपको हमेशा याद रखेंगे धरमजी… अभी ना जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं… ॐ शांति।”

करण का यह पोस्ट साफ दिखता है की फिल्म इंडस्ट्री धर्मेंद्र को सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी बेहद प्यार करते थी।

गरम धरम की विरासत

धर्मेंद्र जी की आखिरी कुछ फ़िल्मों — ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (2024) ने एक बार फिर साबित किया की उम्र सिर्फ एक नंबर है।

उनकी बहुमुखी प्रतिभा ही उनकी पहचान थी

• रोमांटिक हीरो – फूल और पत्थर आए दिन बहार के
• एक्शन आईकॉन – धर्मवीर हुकूमत
• क्लासिक कॉमिक टाइमिंग – चुपके चुपके

लेकिन उनका सबसे यादगार किरदार था
👉 वीर, 1975 की कालजई फिल्म शोले में।

उनकी मुस्कुराहट, डायलॉग डिलीवरी, डांस स्टेप्स और ‘यमला पगला दीवाना’ जैसे गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। धर्मेंद्र सिर्फ महिलाओं के ही नहीं, बल्कि पुरुषों के भी चहेते सितारे थे।

धर्मेंद्र – ही- ‘मैन ऑफ बॉलीवुड’ कैसे बने?

धर्मेंद्र जी  का जन्म 8 दिसंबर 1935, नसरेली (पंजाब) में हुआ था।
1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से उन्होंने अपना अभिनय सफर शुरू किया। कुछ ही सालों में वह रोमांस और ड्रामा फिल्मों के पसंदीदा हीरो बन गए।

1960 और 70 का दशक धर्मेंद्र के नाम रहा।
उनके लुक्स, एक्टिंग, स्टाइल, कॉमेडी और एक्शन—
सब में महारत थी। फिल्म चुपके चुपके में उनकी ही कॉमिक टाइमिंग आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेती आती है।

सम्मान
2012 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया।

धर्मेंद्र का परिवार

धर्मेंद्र नहीं रहे: 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित घर पर हुआ निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

धर्मेंद्र का पारिवारिक जीवन भी उतना ही चर्चा में रहा जितना उनका फिल्मी करियर।

वे दो बार शादीशुदा थे:

1. प्रकाश कौर जिनसे उनके चार बच्चे:
• सनी देओल
•बॉबी देओल
• विजेता देओल
• अजीत देओल

2. हेमा मालिनी – उनके पोस्टर और बाद में जीवन संगिनी

• ईशा देओल
• अहाना देओल

परिवार, विशेष कर बेटे सनी और बॉबी अक्सर पिता के प्रति अपनी भावनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करते रहे हैं।

धर्मेंद्र घर जाना सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं है—यह हिंदी सिनेमा के एक पूरे दौर का अंत है।
उनकी मुस्कान, उनका सादापन, उनका अंदाज और उनका दिल सबको हमेशा याद रहेगा।

**धर्म की सदैव दिलों में जिंदा रहेंगे ।
ओम शांति

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *