Voter List 2003 डाउनलोड करने का तरीका: घर बैठे 2003 की वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
Voter List 2003 डाउनलोड करने का तरीका: घर बैठे 2003 की वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें? पूरी गाइड
Voter List 2003 डाउनलोड करने का तरीका: अब स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान बिहार के बाद देश के बारह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है, जिनमें उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भी शामिल हैं। वोटर लिस्ट को साफ करना इस अभियान का लक्ष्य है। सूची से ऐसे नाम हटाना जो अब नहीं हैं, कहीं और स्थानांतरित हो गए हैं, या कई वोटर आईडी रखते हैं। इसके अलावा, योग्य नए मतदाताओं के नामों को फिर से वोटर लिस्ट में शामिल करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आपके घर आते हैं, आपकी जानकारी की पुष्टि करते हैं और आपको एक SIR फॉर्म देते हैं, जिसे भरकर वापस देना होगा। BLO आपके द्वारा दी गई जानकारी को 2003 की मतदाता सूची से जोड़ता है। नई वोटर लिस्ट में आपकी एंट्री हटाई जा सकती है अगर कोई गलती पाई जाती है या आपका नाम पुरानी सूची में नहीं पाया जाता है।
यदि आपका नाम या आपके माता-पिता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में है, तो आपका नाम नई वोटर लिस्ट में जोड़ा जाएगा। मतदाताओं को बहुत चिंता है कि अगर उनका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं है, तो उनका नाम वर्तमान वोटर लिस्ट से हटा दिया जाएगा। यही कारण है कि पुराने रिकॉर्ड की जाँच करना अब अत्यंत आवश्यक है।
2003 की वोटर लिस्ट खोजना बहुत मुश्किल है। यदि आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं, तो चिंता करने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है। हम आपको 2003 की वोटर लिस्ट आसानी से घर बैठे डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं। तो चलो चरण-दर-चरण गाइड देखते हैं।
2003 की वोटर लिस्ट ऑफलाइन कैसे मिल सकती है?
यदि कोई ऑनलाइन नहीं करना चाहता, तो यह लिस्ट ऑफलाइन भी मिल सकती है। इसके लिए आप सीधे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) विधानसभा क्षेत्र कार्यालय या अपने तहसील से संपर्क कर सकते हैं। वोटर लिस्ट और स्पेशल रिविजन से जुड़े सभी दस्तावेज BLO के पास हैं।
2003 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन डाउनलोड करने का क्या तरीका है?
- सबसे पहले https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट खोलें।
- ऊपर सूचीबद्ध “Services” विकल्प पर जाएँ।
- अब Search your name in Last SIR विकल्प चुनें।
- आपको दो विकल्प मिलेंगे_ अपने राज्य का चुनाव करें या अपना पूरा नाम लिखें।
2003 में राज्य के नाम से वोटर लिस्ट कैसे खोजें
अगर आप अपने राज्य के नाम के आधार पर 2003 की वोटर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें।
• अपने राज्य का नाम नाम चुनें।
• फिर अपने क्षेत्र जिला और विधानसभा चुनें।
• उसके बाद “Final Roll” पर क्लिक करें।
• स्क्रीन पर दिखने वाले कैप्चा भरें।
• फिर PDF अपने आप डाउनलोड होगा।
• फाइल को खोलें और अगले पेज पर जाएँ।
वहाँ आप अपना नाम देख सकते हैं या अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम देख सकते हैं।
नाम से 2003 की वोटर लिस्ट कैसे प्राप्त करें
अगर आप अपना नाम या अपने पिता का नाम दर्ज करके खोज करना चाहते हैं, तो इस तरह करें।
• पहले अपना राज्य जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
• पूरा नाम दर्ज करें— वैसा ही जैसा 2002–2003 में लिखा गया था।
• अपने पति, पिता या माता का पूरा नाम दर्ज करें।
• पिता माता या पति का विकल्प चुनें।
• अपनी उम्र 2002–2003 के अनुसार दर्ज करें।
• फिर स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा भरें।
• इसके बाद स्क्रीन पर आपका विवरण दिखाई देगा।
इस सूची में कई पेज शामिल हो सकते हैं। जब सूची खुलता है, आप आसानी से Ctrl+F दबाकर अपना नाम, माता-पिता का नाम या अपना EPIC नंबर खोज सकते हैं। SIR फॉर्म में भरने के लिए आपको लिस्ट में आपके नाम के सामने EPIC संख्या भरनी होगी।
2025 में वोटर्स की सूची: वर्तमान वोटर लिस्ट देखने के लिए इन चरणों का पालन करें।
• https://voters.eci.gov.in/ पर जाएँ।
• E-Roll PDF का विकल्प चुनें।
• अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
• Final Roll PDF डाउनलोड करें।
• फाइल खोलें और अपना नाम खोजें।
2003 की लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो क्या करें?
SIR अभियान में 2003 की वोटर लिस्ट को विशेषज्ञों के अनुसार सिर्फ एक बेसलाइन सूचना के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। यदि आपका नाम इस सूची में नहीं है, इसका अर्थ नहीं है कि आपका नाम वर्तमान वोटर सूची से हटा दिया जाएगा।
SIR अभियान का मुख्य उद्देश्य गलतियों को सुधारना, डुप्लीकेट नामों को हटाना और योग्य नए मतदाताओं के नामों को जोड़ना है। यही कारण है कि अगर आपको कोई भी शंका या भ्रम है, तो अपने BLO से तुरंत संपर्क करें।






2 COMMENTS